Search

 
 
 

Ranchi News : टाइगर मोबाइल के जवानों और थाना प्रभारियों ने किया फायरिंग अभ्यास

Ranchi News :  फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हथियारों के सुरक्षित सुरक्षित इस्तेमाल और सही तरीके से संचालन की जानकारी दी गई. इसके अलावा जवानों को लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने के साथ-साथ किसी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया.
 
फायरिंग अभ्यास

Ranchi News :  रांची एसएसपी के निर्देश पर बारियातू के जैप-1 ग्राउंड में टाइगर मोबाइल के जवानों को फायरिंग अभ्यास कराया गया. इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों के प्रभारियों और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों ने भी फायरिंग अभ्यास में हिस्सा लिया. फायरिंग अभ्यास कराने का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और हथियार चलाने की दक्षता बढ़ाना है.

 

फायरिंग अभ्यास के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हथियारों के सुरक्षित सुरक्षित इस्तेमाल और सही तरीके से संचालन की जानकारी दी गई. इसके अलावा जवानों को लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने के साथ-साथ किसी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया. 

 

Uploaded Image

थाना प्रभारियों ने किया फायरिंग अभ्यास

 

फायरिंग अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की फायरिंग दक्षता, हथियार संचालन क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं ऑपरेशनल तत्परता को और बेहतर करना है, ताकि कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पुलिस बल प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सके.

 

Uploaded Image

फायरिंग अभ्यास करते जवान

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के नियमित प्रशिक्षण से जवानों की कार्यकुशलता बढ़ती है. साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने में पुलिस बल को और अधिक सक्षम बनाया जा सकता है. बता दें कि एसएसपी के निर्देश पर रांची पुलिस लगातार अपने पदाधिकारियों और जवानों के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर जोर दे रही है. 

 

Uploaded Image

लाइन में खड़े होकर अभ्यास करते टाइगर जवान व पुलिसकर्मी

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही