Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : मदद के बहाने ATM कार्ड बदल खाते से उड़ाए 1.12 लाख, FIR

राजधानी के रातु थाना क्षेत्र में मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है. ठग ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से 1 लाख 12 हजार 273 रुपये निकाल लिये.  मामले को लेकर रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi:  राजधानी के रातु थाना क्षेत्र में मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है. ठग ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से 1 लाख 12 हजार 273 रुपये निकाल लिये.  मामले को लेकर रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

 

औरंगाबाद निवासी राजकिशोर तिवारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह काठीटांड़ स्थित हिताची एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और चालाकी से पिन नंबर भी देख लिया.


पीड़ित को मोबाइल पर ट्रांजैक्शन मैसेज नहीं आने के कारण तुरंत ठगी की जानकारी नहीं मिल सकी. बाद में खाते की जांच करने पर पता चला कि अलग-अलग बार में कुल 1,12,273 रुपये की निकासी कर ली गई है. 

 

मामले में रातु थाना मे एफआईआर दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने जांच शुरू कर दी है.  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही