Search

 
 
 

Ranchi News: डिजिटल सुरक्षा और AI के बढ़ते दुरुपयोग के खिलाफ हुआ एकदिवसीय कार्यशाला

झारखंड विधानसभा सभागार में साइबर सुरक्षा,डिजिटल सुरक्षा एआई: वर्तमान परिदृश्य और चुनौतियां दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित हुआ. विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बाल कल्याण संघ एवं द एशिया फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान ये कार्यशाला हुआ.
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा सभागार में साइबर सुरक्षा,डिजिटल सुरक्षा एआई: वर्तमान परिदृश्य और चुनौतियां दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित हुआ. विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बाल कल्याण संघ एवं द एशिया फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान ये कार्यशाला हुआ. इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था. कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल,राज्यसभा सांसद महुआ माजी,बाल कल्याण संघ के संस्थापक संजय मिश्रा समेत कई लोग शामिल हुए. 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आज AI का उपयोग मेडिकल, शिक्षा, प्रशासन, उद्योग सहित लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है. यह तकनीक मानव जीवन को सरल और प्रभावी बना रही है, लेकिन इसका दुरुपयोग समाज के लिए गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है. उन्होंने कहा कि मोबाइल और डिजिटल तकनीक से लोगों को अनेक सुविधाएं मिली हैं. लेकिन इसके दुरुपयोग से साइबर अपराध, फर्जीवाड़ा और डिजिटल धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं.

 

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि AI का दुरुपयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए भी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. चुनाव के दौरान फर्जी वीडियो, मॉर्फ्ड तस्वीरों और भ्रामक डिजिटल सामग्री का इस्तेमाल कर जनप्रतिनिधियों की छवि प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है.

 

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि नई पीढ़ी का जीवन मोबाइल और इंटरनेट से गहराई से जुड़ चुका है. तकनीक का सही उपयोग विकास का माध्यम है, लेकिन इसके दुष्परिणामों से बचाने के लिए स्कूल स्तर से ही साइबर सुरक्षा और AI की शिक्षा देना आवश्यक है. 

 

रांची विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि तकनीक स्वयं कभी गलत नहीं होती, उसका दुरुपयोग करने वाली मानसिकता समस्या पैदा करती है. उन्होंने कहा कि लालच और बिना मेहनत के लाभ पाने की प्रवृत्ति साइबर अपराधों को बढ़ावा देती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही