Ranchi News : रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़हु सेमर टोला मोड़ के सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, शनिवार को बढ़हु सेमर टोला मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है.

