Search

 
 
 

Ranchi  News : झारखंड के 10+2 पास युवाओं को एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी में डिप्लोमा करने का अवसर

Ranchi News :पाठ्यक्रम के तहत एयर होस्टेस, पायलट स्टूडेंट्स और ग्राउंड क्रू जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए अभ्यर्थी का 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 1,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : झारखंड सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से राज्य के युवाओं को विमानन क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. 

 

 

पाठ्यक्रम के तहत एयर होस्टेस, पायलट स्टूडेंट्स और ग्राउंड क्रू जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए अभ्यर्थी का 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 1,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा.

 

प्रशिक्षण शुल्क 1,55,550 रुपये निर्धारित है. विज्ञापन के अनुसार प्रशिक्षण शुल्क के भुगतान के लिए 14 किश्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है. नामांकन की प्रक्रिया उपलब्ध रिक्त सीटों पर नियमानुसार अभ्यर्थियों के चयन के आधार पर होगी.

 

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन और अन्य जानकारी के लिए झारखंड एविएशन इंस्टीट्यूट, स्टेट हैंगर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड, हिनू, रांची-834002 से संपर्क कर सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर 9572111002, ई-मेल crew@jharkhandaviation.in और वेबसाइट www.jharkhandaviation.in दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही