Search

 
 
 

Ranchi News: हटिया व कांके में एन्यूमरेशन फॉर्म का 80% से अधिक डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत रांची जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है. जिले में अब तक 99.95 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण हो चुका है. 86.69 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 80.21 प्रतिशत फॉर्म का बीएलओ स्तर पर वेरिफिकेशन पूरा हो गया है.
 

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत रांची जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है. जिले में अब तक 99.95 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण हो चुका है. 86.69 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 80.21 प्रतिशत फॉर्म का बीएलओ स्तर पर वेरिफिकेशन पूरा हो गया है.

हटिया विधानसभा में 81.47% डिजिटाइजेशन 

सबसे अधिक मतदाता वाले हटिया विधानसभा क्षेत्र में 5,49,975 मतदाताओं में से 5,49,555 (99.92%) मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण किए गए हैं. यहां 4,48,090 (81.47%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 3,36,830 (75.17%) फॉर्म का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है. वहीं 10,235 मतदाताओं ने अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा किये है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

कांके विधानसभा क्षेत्र में 5,02,628 मतदाताओं में से 5,02,198 (99.91%) एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए हैं. यहां 4,20,467 (83.65%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 3,34,760 (79.62%) फॉर्म का वेरिफिकेशन पूरा किया जा चुका है. इस विधानसभा क्षेत्र से 8,051 मतदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा किए हैं.

जिले में कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 26,73,250 को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं. अब तक 23,18,639 फॉर्म का डिजिटाइजेशन और 18,59,840 फॉर्म का वेरिफिकेशन पूरा हो गया है. इसके अलावा 32,097 मतदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से भी अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा किया है.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शेष मतदाताओं से जल्द से जल्द अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को देने या ऑनलाइन जमा करने की अपील किया है. इसके साथ ही सभी ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को शेष कार्य मिशन मोड में समय पर  पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही