Search

 
 
 

Ranchi News  : मारवाड़ी कॉलेज में पल्लवी व भार्गवी को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार

Ranchi News : इस अवसर पर एम.एससी.जैव प्रौद्योगिकी की छात्रा कुमारी पल्लवी और बी.एससी.जैव प्रौद्योगिकी की छात्रा भार्गवी कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
 
मारवाड़ी कॉलेज

Ranchi News : मारवाड़ी कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, मेहनत और सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सूक्ष्मजीव विज्ञान सोसायटी की ओर से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार प्रदान किया गया.

 

 

इस अवसर पर एम.एससी.जैव प्रौद्योगिकी की छात्रा कुमारी पल्लवी और बी.एससी.जैव प्रौद्योगिकी की छात्रा भार्गवी कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

 

पुरस्कार प्रदान करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने ज्ञान और प्रतिभा के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया.

 

कार्यक्रम में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव चंद्र राजक, सहायक प्रोफेसर डॉ.पिंकी राज साहू, सहायक समन्वयक श्री अनुभव चक्रवर्ती, सहायक प्रोफेसर शृष्टि सिंह, सलोनी स्वरूप व स्वाति सल्लिक उपस्थित रहीं.

 

इस अवसर पर कहा गया कि यह सम्मान विद्यार्थियों के लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि निरंतर सीखने, मेहनत करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा है. मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ विद्यार्थी अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही