Ranchi News: विश्व पेंशन दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहीद चौक पर पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में पोस्टल, आरएमएस, रेलवे, बीएसएनएल और केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. पेंशनर्स के गरिमापूर्ण जीवन, बेहतर पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए.
इसे भी पढ़ें:
पेंशनर्स ने कहा कि पेंशन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है. उन्होंने 8वें वेतन आयोग से जुड़े प्रावधानों में 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ से वंचित किए जाने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि मौजूदा पेंशनर्स को वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में शामिल नहीं किए जाने से पेंशनर्स में नाराजगी है.
डीसी को सौंपा दो सूत्री मांगों का ज्ञापन
धरना समाप्त होने के बाद एसोसिएशन के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रांची के उपायुक्त से मुलाकात कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कोविड काल के दौरान बंद की गई वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में मिलने वाली सुविधाओं को जल्द बहाल करने की मांग की गई. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग या मंत्रालय को चिन्हित कर एक स्थायी तंत्र (मैकेनिज्म) बनाने की मांग की गई.
इस मौके पर कार्यक्रम को एमजेड खान, नरेश लाल, चंचल कुमार सिंह, जयनारायण प्रसाद, केडी राय व्यथित, शिव सेवक पाठक, एमएन सिंह, जीडी साहू और जीएन शर्मा,अनीता तिर्की, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, मो. शमीम, बचनू साह, जयराम प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, रंगनाथ पांडेय, एनके पांडेय, कालिदास मुंडा, सैयद अख्तर शाह और धनेश्वर गोस्वामी समेत अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

