Search

 
 
 

Ranchi News : लगातार हो बारिश से बढ़ी परेशानी, सड़कों पर जलजमाव ने खोली पोल

Ranchi News : इलाकों की सड़कों पर जलजमाव हो गया. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. सड़क और नाली का पानी एक साथ बहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई.
 
सड़को में जलजमाव

Ranchi News : बुधवार को सुबह से हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के बड़ा तालाब रोड, मारवाड़ी कॉलेज रोड और एसएन गांगुली रोड समेत कई विभिन्न सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था को उजागर कर दिया है.

 

 

इलाकों की सड़कों पर जलजमाव हो गया. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. सड़क और नाली का पानी एक साथ बहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई. 

 

जलजमाव के कारण कुछ इलाकों में सड़कें तालाब जैसी नजर आईं.बारिश के दौरान लोगों को जलजमाव से जूझना पड़ा.  लोगों ने बताया कि बारिश से पहले जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश में रोड पर पानी जम जाता है. नगर निगम से नालियों की  सफाई और जल निकासी की  व्यवस्था करने की मांग भी की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही