Search

 
 
 

Ranchi News : PLFI का सुप्रीमो कमांडर अमृत होरो लापुंग से गिरफ्तार

झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो कमांडर अमृत होरो को रांची पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. अमृत होरो पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था.
 
  • 10 लाख का इनामी, रंगदारी और आगजनी समेत कई मामलों में था वांछित

Ranchi :  झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो कमांडर अमृत होरो को रांची पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. अमृत होरो पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो लापुंग इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद रांची पुलिस ने विशेष टीम गठित कर देर रात छापेमारी की और उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है.

 

पुलिस के मुताबिक, अमृत होरो के खिलाफ रांची और खूंटी जिले में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. उस पर निर्माण स्थलों और रेलवे परियोजनाओं में रंगदारी मांगने, आगजनी और नक्सली घटनाओं को अंजाम देने के आरोप है. बताया जा रहा है कि संगठन की गतिविधियों को वही संचालित कर रहा था और वर्तमान में पीएलएफआई का शीर्ष कमांडर था.

 

सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले भी पुलिस और अमृत होरो के बीच मुठभेड़ हुई थी, लेकिन वह जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा था. तब से सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं. फिलहाल पुलिस उससे संगठन के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और अन्य उग्रवादियों के ठिकानों को लेकर पूछताछ कर रही है. गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही