Ranchi News: रांची के शहीद मैदान के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अवैध शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस ने जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की है. जहां बाजार में अवैध रूप से बेची जा रही शराब को जब्त किया. पुलिस ने शराब बेचने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोबारा नहीं होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें:
यह कार्रवाई जगन्नाथपुर थाना और धुर्वा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की. पुलिस के अनुसार, साप्ताहिक बाजार में लगातार शराब के सेवन और बिक्री की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

