Search

 
 
 

Ranchi News : ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर पुलिस की बैठक, कई निर्देश जारी

राजधानी रांची में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने की.
 

Ranchi : राजधानी रांची में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने की.

 

इसमें ग्रामीण और शहर क्षेत्र के यातायात थाना प्रभारी, यातायात डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए.

 

उहोंनेने स्पष्ट किया कि ब्लैक शीशा, फैंसी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, साइलेंसर मॉडिफाई कर तेज आवाज करने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

इसके अलावा वाहनों में निर्धारित सीट से अधिक यात्रियों को बैठाने और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया. ऑटो और टोटो चालकों को वर्दी पहनने का निर्देश दिया गया है.

 

बैठक में यह भी कहा गया कि कई जगहों पर यातायात पोस्ट के आसपास वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ती है. ऐसे मामलों में संबंधित थाना प्रभारी को नियमित निगरानी और कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

 

SP ने गलत तरीके से लगे नंबर प्लेट और बिना नंबर वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही है. वहीं, स्कूल खुलने और बंद होने के समय शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया.
 बैठक के अंत में सभी पुलिस पदाधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुधारने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही