Search

 
 
 

Ranchi News : गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राणा राहुल सिंह के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राणा राहुल सिंह के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ लालपुर थाना क्षेत्र स्थित राणा राहुल सिंह के आवास पहुंची और न्यायालय से जारी इश्तहार चिपकाया.
 
  • अदालत में हाजिर होने का निर्देश

Ranchi : गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राणा राहुल सिंह के घर पर पुलिस ने  इश्तेहार चिपकाया है. एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ लालपुर थाना क्षेत्र स्थित राणा राहुल सिंह के आवास पहुंची और न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया.

 

पुलिस ने राणा राहुल सिंह को निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित होने को कहा. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि वह निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण या पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

बता दें कि रांची व अन्य जिलों की पुलिस लगातार गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्यों पर दबाव बना रही है. इसी अभियान के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया को तेज किया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही