Ranchi News : डोरंडा कॉलेज में नशामुक्ति, सोशल मीडिया और महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक अभिनंदन और पुलिस अवर निरीक्षक रीना दास ने विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें...
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति और ड्रग्स के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और उसके बढ़ते प्रभाव के बारे में बताया. विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई.
इसके साथ ही आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर भी जरूरी जानकारी दी गई. अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी या खतरे की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नए कानूनों और उनके प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून की जानकारी होने से युवा अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं.
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें सोशल मीडिया, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करना रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

