Search

 
 
 

Ranchi News: उमानाथ कोल की मौत पर सियासत शुरू, आजसू ने इरफान पर लगाया आरोप

प्राचीन कोल आदिवासी कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के अभाव में हुई मौत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: प्राचीन कोल आदिवासी कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के अभाव में हुई मौत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

Uploaded Image

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले जामताड़ा में ही स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है. उनका आरोप है कि सड़क दुर्घटना में घायल उमानाथ कोल को फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां न डॉक्टर उपलब्ध थे और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था थी. इसके बाद उन्हें जामताड़ा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

आजसू नेता ने दावा किया कि जामताड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले जामताड़ा सदर अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिलने से एक प्रसूता की भी मौत हुई थी. उनका कहना है कि इस मामले को उजागर करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए. प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही