Search

 
 
 

Ranchi News : प्रवीण कच्छप बने ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Ranchi News : झारखंड आंदोलनकारी एवं जनजातीय परामर्शदातृ परिषद (TAC) के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि प्रवीण कच्छप अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता हैं और विभिन्न समुदायों के लोगों से उनके अच्छे संबंध हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के तहत वे अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की वकालत करेंगे और संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.
 
प्रवीण कच्छप

Ranchi News : सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय प्रवीण कच्छप को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट (AICMF) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. संगठन की ओर से उन्हें झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल का प्रभारी भी बनाया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रवीण कच्छप ने कहा कि संगठन का उद्देश्य संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि कमजोर और वंचित वर्गों के मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से सामने लाने के लिए लगातार काम किया जाएगा.

 


मानवाधिकार और अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दे उठाते रहे हैं

प्रवीण कच्छप लंबे समय से मानवाधिकार, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक अधिकार, सामाजिक न्याय और नागरिक समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं. वे रांची नगर निगम के मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी भी रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता, लोकतांत्रिक परंपरा और सामाजिक सह-अस्तित्व से है. विभिन्न समुदायों के बीच संवाद, आपसी सम्मान और भाईचारे को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकताओं में रहेगा. उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा.

 

बधाई देने वालों ने कहा- संवैधानिक अधिकारों के लिए करेंगे काम

ऑल चर्चेस कमेटी के अध्यक्ष बिशप सीमांत तिर्की ने प्रवीण कच्छप को बधाई देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दों को वैधानिक मंच पर मजबूती से रखने के साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करेंगे.

Uploaded Image

 

सीमांत तिर्की


झारखंड आंदोलनकारी एवं जनजातीय परामर्शदातृ परिषद (TAC) के पूर्व सदस्य रतन तिर्की ने कहा कि प्रवीण कच्छप अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता हैं और विभिन्न समुदायों के लोगों से उनके अच्छे संबंध हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के तहत वे अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की वकालत करेंगे और संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

Uploaded Image

रतन तिर्की

 

AICMF के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत तिर्की ने भी उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि संगठन को उनसे मसीही एकता, अखंडता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने की अपेक्षा है.

Uploaded Image

अजीत तिर्की

 

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि प्रवीण कच्छप की नई जिम्मेदारी से सभी समुदायों के बीच संवाद और भाईचारे को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.

Uploaded Image

ज्योति सिंह मथारू

 

वहीं, आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने बधाई देते हुए कहा कि देश और अल्पसंख्यक समुदाय को ऐसे युवा नेतृत्व की जरूरत है, जो समाज को एकजुटता और समरसता के सूत्र में बांधने की दिशा में काम करे. संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी प्रवीण कच्छप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

Uploaded Image

शमशेर आलम

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही