Search

 
 
 

Ranchi News : DDO पोर्टल पर डेटा अपलोड नहीं होने से रुका प्राथमिक शिक्षकों का वेतन

प्रदेश के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों को पिछले दो महीने से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है. इसमें रांची लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा रामगढ़, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर समेत अन्य जिले शामिल है. मार्च और अप्रैल महीने का वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे है.
 

Ranchi : प्रदेश के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों को पिछले दो महीने से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है. इसमें रांची लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा रामगढ़, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर समेत अन्य जिले शामिल है. मार्च और अप्रैल महीने का वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे है. 

 

अपने बच्चों का स्कूल फीस, गृह ऋण किस्त जमा, रोजमर्रा के खर्च के लिए परेशानी हो रही है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, नसीम अहमद ने कहा कि वेतन न मिलने का मुख्य कारण तकनीकी बताया जा रहा है. DDO डीडीओ पोर्टल पर शिक्षकों का डेटा अपडेट नहीं है.

 

जिस पोर्टल पर बैंक खाता, IFSC आईएफएससी कोड और बेसिक सैलरी जैसी जानकारी अपडेट होनी है, उसे वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा फ्रीज कर दिया गया है. शिक्षक अपने ही बच्चों की स्कूल और कॉलेज फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं. रांची जिला में करीब 4200 शिक्षकों का वेतन अब तक नहीं हुआ है.  

 

रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों में किसी का वेतन रुका हुआ नहीं है. ट्रेजरी मामला आने के बाद एक-एक शिक्षक की जांच करने के बाद सैलेरी दी जा रही है. इंडिविजुअल समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन रुका हुआ होगा, लेकिन किसी भी शिक्षक की दंडात्मक रूप से सैलेरी नहीं रोकी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही