Search

 
 
 

Ranchi News : रिम्स में एडमिशन घोटाले की जांच तेज, डीन कार्यालय पहुंची CID टीम

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थान रिम्स में पिछले शैक्षणिक सत्र के नामांकन को लेकर उठे सवालों के बीच बुधवार को सीआईडी की टीम जांच के लिए पहुंची. टीम ने रिम्स पहुंचते ही डीन कार्यालय में दस्तक दी और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी.
 

Ranchi :  झारखंड के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थान रिम्स में पिछले शैक्षणिक सत्र के नामांकन को लेकर उठे सवालों के बीच बुधवार को सीआईडी की टीम जांच के लिए पहुंची. टीम ने रिम्स पहुंचते ही डीन कार्यालय में दस्तक दी और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी. 

 

 

सूत्रों के अनुसार, सीआईडी के अधिकारी पिछले वर्ष हुए एडमिशन से संबंधित फाइलें, रिकॉर्ड और डिजिटल दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं.  जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात को खंगाला जा रहा है और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

 

बताया जा रहा है कि पिछले सत्र में हुए कुछ दाखिलों को लेकर अनियमितता और नियमों की अनदेखी की शिकायतें मिली थीं. आरोप है कि प्रवेश प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तर पर जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है.

 

इस कार्रवाई के बाद रिम्स प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. जांच में यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी या लापरवाही के प्रमाण मिलते हैं तो कई अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो सकती है. वहीं संस्थान के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही