Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: झारखंड में देसी चिकित्सा को बढ़ावा, कांके में बनेगा राज्य स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

झारखंड सरकार ने देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है. यह सेंटर कांके स्थित रिनपास परिसर में बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार ने देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है. यह सेंटर कांके स्थित रिनपास परिसर में बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है.

 

स्वास्थ्य विभाग ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है और चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान भी किया गया है. इस सेंटर में आयुष चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ योग और अन्य पारंपरिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाएगा.

 

प्रस्ताव के अनुसार, यहां मरीजों के इलाज के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. लोगों को बदलती जीवनशैली के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के तरीके सिखाए जाएंगे. साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की सुविधा भी मिलेगी.

 

सरकार इस सेंटर को राज्य के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है. इसके आधार पर रांची को छोड़कर अन्य 23 जिलों में हेल्थ कॉटेज स्थापित किए जाएंगे. इन छोटे केंद्रों के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही