Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

West Singhbhum News: चक्रधरपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 3200 किलो जावा महुआ जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की पकुआबेड़ा गांव में मंगलवार को अवैध देशी शराब के निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की पकुआबेड़ा गांव में मंगलवार को अवैध देशी शराब के निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया.

 

बरामद की गई पूरे सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा नदी किनारे संचालित हो रही 6 अवैध चुलाई भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही