Search

 
 
 

Ranchi News: रांची के सभी थानों में 2 अक्टूबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

Ranchi News: 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को रांची के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी लोगों की शिकायतें सुनेंगे.
 

Ranchi News: लोगों की शिकायतों पर त्वरित समाधान को लेकर रांची के सभी थाना और ओपी में 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारी अलग-अलग थानों में मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और निस्तारण की दिशा में कार्रवाई करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे किसी भी थाना में मौजूद आम लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे. जानकारी के मुताबिक, चुटिया थाने में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा आम लोगों से मुखातिब होंगे. सदर थाना में पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह और नगड़ी थाना में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी शिकायतें सुनेंगे.

 

वहीं पंडरा ओपी और हिंदपीढ़ी थाना में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय, जबकि लोअर बाजार थाना में वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर के. वी. रमण निर्धारित समय में लोगों की शिकायतें सुनेंगे.

 

इसके अलावा दलादली टीओपी, पिठौरिया, कांके, सिल्ली, सिकिदिरी, मेसरा, बीआईटी, बरियातू, पुंदाग, डोरंडा, बुंडू, तमाड़ और ईटकी थाना समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी वरीय पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पुलिस की ओर से लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर संबंधित थाना या ओपी पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्या अधिकारियों के समक्ष रखें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही