Search

 
 
 

Ranchi News :  पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक, पांच लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

रांची में आगामी 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी, जो 30 जून तक चलेगी. अभियान के दौरान 3893 पोलियो बूथ में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद दवा पिलाई जाएगी. इस अभियान के तहत करीब 5 लाख 5 हजार 524 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है.
 

Ranchi :  रांची में आगामी 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी, जो 30 जून तक चलेगी. अभियान के दौरान 3893 पोलियो बूथ में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद दवा पिलाई जाएगी. इस अभियान के तहत करीब 5 लाख 5 हजार 524 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है. 

 

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 28 जून को सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी. वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो पहले दिन बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे. अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की है. जिले के स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य चिन्हित स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है.

 

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने में पल्स पोलियो अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष योजना के तहत काम किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी.

 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिला अस्पताल, हाट-बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष ट्रांजिट टीमों की तैनाती की जाएगी. बच्चों को दवा पिलाने के बाद उनकी उंगली पर निशान लगाया जाएगा और घरों का चिन्हांकन भी किया जाएगा.

 

सिविल सर्जन ने जिले के सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो बच्चों को आजीवन दिव्यांग बना सकती है, लेकिन समय पर दी गई पोलियो की दो बूंद दवा से इससे बचाव संभव है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही