Search

 
 
 

Ranchi News : रिम्स में भोजन पर उठे सवाल, खाने के बाद कई मरीजों को उल्टी-दस्त की शिकायत

रिम्स अस्पताल का खाना खाने के बाद एक ही वार्ड में कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी. मरीजों और परिजनों ने सामूहिक रूप से शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की.
 
भोजन करने बाद बिगड़ी मरीजों की तबीयत.

Ranchi : राजधानी स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. आरोप है कि अस्पताल का खाना खाने के बाद एक ही वार्ड में कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी.

 

मरीजों का कहना है कि जब बड़ी संख्या में लोगों में एक जैसी स्वास्थ्य समस्या सामने आई तो उन्होंने मामले की जानकारी रिम्स प्रबंधन को दी. इसके बाद मरीजों और परिजनों ने सामूहिक रूप से शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

 

मरीजों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी नहीं हो रही है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अस्पताल इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए आता है, ऐसे में भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है.

 

 

मरीजों ने प्रबंधन से भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

 

हालांकि, इस मामले में रिम्स प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है. मरीजों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही