Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: बारिश ने बढ़ाई फुटपाथ दुकानदारों की मुश्किलें, घर से नहीं निकले ग्राहक

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश ने शहर के फुटपाथ और स्ट्रीट वेंडरों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़क किनारे चौमिन, चिल्ली, गुपचुप, इडली-डोसा समेत अन्य फास्ट फूड की दुकानें लगाने वाले दुकानदारों का कारोबार प्रभावित रहा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश ने शहर के फुटपाथ और स्ट्रीट वेंडरों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़क किनारे चौमिन, चिल्ली, गुपचुप, इडली-डोसा समेत अन्य फास्ट फूड की दुकानें लगाने वाले दुकानदारों का कारोबार प्रभावित रहा. बारिश के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच सके, जिससे कई दुकानदारों की तैयार खाद्य सामग्री ठेलों पर ही बच गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

दुकानदारों ने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम तक का समय उनके कारोबार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. इसी दौरान स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य ग्राहक उनकी दुकानों पर पहुंचते हैं. लेकिन मंगलवार को बारिश शुरू होने के बाद लोग सीधे अपने घरों की ओर चले गए, जिससे बिक्री नहीं हो सकी.

 

दुकानदारों ने कहा कि खराब सड़क और जलभराव की समस्या के कारण भी ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंचे. बारिश के दौरान सड़क किनारे कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई.

 

फुटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम की कार्रवाई पर भी चिंता जताई और कहा कि सड़क किनारे दुकान लगाने पर नगर निगम की टीम समय-समय पर हटाने की कार्रवाई करती है. कई बार कुर्सियां, टेबल और ठेले भी जब्त कर लिए जाते हैं. इस डर से अब वे पहले की तुलना में कम मात्रा में खाद्य सामग्री तैयार करते हैं, ताकि नुकसान कम हो और परिवार का पालन-पोषण किसी तरह चलता रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही