Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी, मंत्री दीपिका ने उनके योगदान को सराहा

धुर्वा स्थित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान उनके योगदान को याद करते हुए कहा गया कि राजीव गांधी ने वर्षों पहले ही इक्कीसवीं सदी के भारत की दूरदर्शी परिकल्पना कर ली थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : धुर्वा स्थित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान उनके योगदान को याद करते हुए कहा गया कि राजीव गांधी ने वर्षों पहले ही इक्कीसवीं सदी के भारत की दूरदर्शी परिकल्पना कर ली थी.

 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहा कि युवाओं को मतदान का अधिकार देने और महिलाओं को पंचायती राज एवं शहरी निकायों में आरक्षण दिलाने जैसे ऐतिहासिक कदमों की मजबूत नींव राजीव गांधी ने रखी थी. उन्होंने लोकतंत्र को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया.

 

राजीव गांधी ने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का काम किया और आधुनिक भारत की सोच को नई दिशा दी. उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सपनों के भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही