Search

 
 
 

Ranchi News : राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सुप्रिया मुर्मू संग रचाई शादी

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद विजय हांसदा बुधवार को विवाह बंधन में बंध गए. उनका विवाह सुप्रिया मुर्मू के साथ रांची के बहुबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से संपन्न हुआ.
 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद विजय हांसदा बुधवार को विवाह बंधन में बंध गए. उनका विवाह सुप्रिया मुर्मू के साथ रांची के बहुबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें...


विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार, मित्र और बड़ी संख्या में साहिबगंज एवं पाकुड़ से पहुंचे समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे. पारंपरिक आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को उत्सवी माहौल में बदल दिया.

 

समारोह में राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, जेएमएम विधायक मथुरा महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं. वहीं, बुधवार शाम रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में आयोजित स्वागत समारोह (रिसेप्शन) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.


विवाह से पूर्व मंगलवार को बीएनआर चाणक्य होटल में हल्दी एवं अन्य पारंपरिक वैवाहिक रस्में संपन्न हुई थीं, जिनमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए.


यह सांसद विजय हांसदा का दूसरा विवाह है. उनकी पहली पत्नी का वर्ष 2025 में लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था.


सुप्रिया मुर्मू इंजीनियरिंग स्नातक हैं. उनका पैतृक गांव पाकुड़ जिले का कचआ है, जबकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा हजारीबाग में हुई. उनके पिता भवेश मुर्मू बैंक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही