Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : रोहित मिर्धा की हत्या के विरोध में रांची-डाल्टनगंज सड़क जाम

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र के काटू लहना में भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष के भांजे  रोहित मिर्धा की हत्या के विरोध में गुरुवार को लोगों ने रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. उग्र भीड़ ने मखमंदरों चौक के पास सड़क जाम कर दिया. इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तार के लिए एसआईटी गठन की मांग की.
Advertisement
Advertisement
  • मृतक रोहित मिर्धा भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष का भांजा था

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र के काटू लहना में भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष के भांजे रोहित मिर्धा की हत्या के विरोध में गुरुवार को लोगों ने रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. उग्र भीड़ ने मखमंदरों चौक के पास सड़क जाम कर दिया. इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तार के लिए एसआईटी गठन की मांग की.

इसके अलावा सभी आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई है. विरोध प्रदर्शन के कारण NH 75 प्रभावित हो गया है और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना मिलने के बाद रातू थाना पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया गया. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी रहने की बात कही है.

मालूम हो कि 3 जून को काटु लहना में दुष्कर्म का आरोपी बनाकर भीड़ द्वारा रोहित मिर्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इसके विरोध में लोगों ने आज सड़क जाम किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही