Search

 
 
 

Ranchi News: 28 जून को रांची पेरिश चुनाव, 3 महिलाएं और 15 पुरूष मैदान में

संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च के पास्तेरेत समिति में 5 लोग सेवानिवृत हो रहे हैं. रिक्त पदों को भरने के लिए 28 जून को रांची पेरिश (पास्तेरेत समिति, संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च) सीएनआई चर्च का चुनाव होगा. इस चुनाव में 20  लोगों ने नामांकन किया था. जिसमें एक ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि दूसरे ने नामांकन फॉर्म जमा नहीं किए.
 

Ranchi: संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च के पास्तेरेत समिति में 5 लोग सेवानिवृत हो रहे हैं. रिक्त पदों को भरने के लिए 28 जून को रांची पेरिश (पास्तेरेत समिति, संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च) सीएनआई चर्च का चुनाव होगा. इस चुनाव में 20  लोगों ने नामांकन किया था. जिसमें एक ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि दूसरे ने नामांकन फॉर्म जमा नहीं किए.


चुनाव में 18 उम्मीदवार हैं. जिसमें 3 महिलाएं और 15 पुरूष उम्मीदवार शामिल हैं. पेरिस पुरोहित की अगुवाई में चुनाव संपन्न होगा. चुनाव वैलेट पेपर से होगी, जहां 3114 वोटर अपना मत का उपयोग करेंगे. मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगी,जो शाम 5 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों के लिए चार जगहों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च बहुबाजार,सामलौंग, चुडु लोधमा और नामकोम चर्च शामिल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही