Search

 
 
 

Ranchi News : रांची विवि के छात्र सूर्य जीत घोष का गांधी फेलोशिप में चयन

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सत्र 2024-26 के छात्र सूर्य जीत घोष के पीरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप में चयनित होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सत्र 2024-26 के छात्र सूर्य जीत घोष के पीरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप में चयनित होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया.


इस अवसर पर ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के प्राध्यापक डॉ. अटल पाण्डेय ने कहा कि यह विभाग के लिए गर्व और हर्ष का विषय है. उन्होंने कहा कि गांधी फेलोशिप देश के युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है. इस दो वर्षीय फेलोशिप के दौरान सूर्य जीत घोष 'विकसित भारत' पहल के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं सार्वजनिक प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि सूर्य जीत की उपलब्धि यह साबित करती है कि लगन, मेहनत और सेवा भाव से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

Uploaded Image


विभाग की प्राध्यापिका शीरीन गुल ने कहा कि सूर्य जीत घोष ने अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे. प्राध्यापिका अंजलि सिंह ने उनके सफल और ज्ञानवर्धक फेलोशिप सफर की कामना करते हुए कहा कि वे देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.


समारोह के दौरान विभाग के शिक्षकों और सहपाठियों ने सूर्य जीत घोष को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही