Search

Ranchi News : अटल स्मृति वेंडर मार्केट के 518 दुकानों की री-लॉटरी 18 जुलाई को

Ranchi : नगर निगम ने बुधवार को अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के वेंडर्स के लिए सूचना जारी की है. निगम की समन्वय एवं परामर्श समिति और नगर निगम परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. वेंडर मार्केट के कुल 518 दुकानें आवंटित है और रिक्त स्थल/चबूतरों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से दोबारा (री-लॉटरी) किया जाएगा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • 15 जुलाई तक जमा करनी होगी बकाया राशि

Ranchi : नगर निगम ने बुधवार को अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के वेंडर्स के लिए सूचना जारी की है. निगम की समन्वय एवं परामर्श समिति और नगर निगम परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. वेंडर मार्केट के कुल 518 दुकानें आवंटित है और रिक्त स्थल/चबूतरों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से दोबारा (री-लॉटरी) किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें...

नगर निगम ने आम सूचना जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि जिन वेंडर्स को पहले से स्थल या चबूतरा आवंटित है, उन्हें अपने आवंटित स्थल से संबंधित निगम का बकाया शुल्क 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा करना होगा. निर्धारित तिथि तक बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित वेंडर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

री-लॉटरी का आयोजन 18 जुलाई को दोपहर 1 बजे नगर निगम कार्यालय में की जाएगी. सभी संबंधित वेंडर्स को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश दिए गए है. नगर निगम ने बताया कि 518 वेंडर्स की सूची और शपथ-पत्र का प्रारूप निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही