Search

 
 
 

Ranchi  News : स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मैनेजर के 56 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन

Ranchi  News :भर्ती के माध्यम से राज्य के 24 जिलों में संचालित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की प्रशासनिक व प्रबंधकीय व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कुल 56 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को 60,000 प्रतिमाह फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है.
 
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद
  • 60 हजार मासिक मानदेय

Ranchi News : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत आदर्श विद्यालय योजना के तहत संचालित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. 

 

 

भर्ती के माध्यम से राज्य के 24 जिलों में संचालित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की प्रशासनिक व प्रबंधकीय व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कुल 56 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को 60,000 प्रतिमाह फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा. आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है.

 

श्रेणीवार पदों का विवरण

  • अनारक्षित (UR) – 13 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 19 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 8 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC-I) – 6 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC-II) – 3 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 7 पद

 

कौन कर सकता है आवेदन

अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • CBSE, ICSE, नवोदय विद्यालय या केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य या उप-प्राचार्य.
  • CBSE, ICSE, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय या आर्मी स्कूल के PGT, जिनके पास 20 वर्षों का शिक्षण अनुभव और प्रशासनिक कार्य का अनुभव हो. प्रशासनिक अनुभव में अकादमिक
  • प्रभारी, परीक्षा प्रभारी, टाइम-टेबल प्रभारी, क्लास रिप्रेजेंटेटिव या समन्वयक आदि का अनुभव शामिल है.

CBSE से संबद्ध विद्यालयों में प्राचार्य या उप-प्राचार्य के रूप में अनुभव रखने वाले और अधिक अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

 

आयु और अनुबंध

1 अक्टूबर 2026 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए. नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष के अनुबंध पर होगी. वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के आधार पर अनुबंध को अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है.

 

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क 1,000 निर्धारित है, जो गैर-वापसी योग्य होगा. शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 'State Project Director, Jharkhand Education Project Council, Ranchi' के नाम डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चेक के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं.प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर चयन साक्षात्कार अथवा लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जा सकता है.

 

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक JEPC की आधिकारिक वेबसाइट https://jepc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.ऑफलाइन आवेदन के लिए भरा हुआ आवेदन पत्र और आवश्यक शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित प्रतियां पंजीकृत डाक से इस पते पर भेजनी होंगीराज्य परियोजना निदेशक,झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद,जेएससीए स्टेडियम रोड, सेक्टर-3, धुर्वा, रांची-834004 आवेदन संबंधी ईमेल: jepcranchi1@gmail.com

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही