- 1 लाख तक मानदेय
Ranchi News : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने प्रोग्राम स्पेशलिस्ट के दो पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 1 लाख प्रतिमाह समेकित मानदेय दिया जाएगा.
भर्ती का उद्देश्य राज्य के 35 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ आदर्श विद्यालय योजना और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कार्यान्वयन, योजना निर्माण और मॉनिटरिंग से जुड़े कार्यों को मजबूत करना है.
दो पदों पर होगी भर्ती
प्रोग्राम स्पेशलिस्ट (कंसल्टेंट-डिजिटल एजुकेशन): 1 पद, मानदेय 1 लाख प्रतिमाह ,अधिकतम आयु 45 वर्ष.
प्रोग्राम स्पेशलिस्ट (कंसल्टेंट-मॉनिटरिंग, इवैल्यूएशन एंड नॉलेज मैनेजमेंट): 1 पद, मानदेय 1 लाख प्रतिमाह, अधिकतम आयु 45 वर्ष.
योग्यता और अनुभव
डिजिटल एजुकेशन पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, ईसीई या एमसीए में स्नातक इंजीनियरिंग डिग्री के साथ टेक्नोलॉजी या ऑपरेशंस मैनेजमेंट में कम से कम 7 वर्ष का पेशेवर अनुभव जरूरी है. सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डिजाइन, वेबसाइट डेवलपमेंट, डैशबोर्ड और AI टूल्स के क्रियान्वयन का अनुभव अपेक्षित है. Big 4 कंसल्टिंग फर्मों का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.
वहीं, मॉनिटरिंग, इवैल्यूएशन एंड नॉलेज मैनेजमेंट पद के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री आवश्यक है. अभ्यर्थी के पास कम से कम 10 वर्ष का पेशेवर अनुभव होना चाहिए. केंद्र या राज्य सरकार की कम से कम तीन शिक्षा या सामाजिक क्षेत्र की परियोजनाओं में M&E सिस्टम के डिजाइन और क्रियान्वयन का अनुभव जरूरी है. इस पद पर भी Big 4 कंसल्टिंग संस्थानों के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी.
तीन साल की होगी संविदा
नियुक्ति पूरी तरह संविदात्मक होगी. प्रारंभिक अनुबंध नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष का होगा. प्रदर्शन की वार्षिक समीक्षा के आधार पर अनुबंध आगे बढ़ाया जा सकता है.
1,000 रुपये आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप (Annexure-A) में आवेदन करना होगा. आवेदन शुल्क 1,000 है, जो गैर-वापसी योग्य होगा. शुल्क डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चेक के माध्यम से State Project Director, Jharkhand Education Project Council, Ranchi के नाम से देय होगा.
आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित स्व-सत्यापित प्रमाणपत्र संलग्न करने होंगे. आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है.
आवेदन भेजने का पता:
- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, जेएससीए स्टेडियम रोड, सेक्टर-3, धुर्वा, रांची-834004
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे तक.
- चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अथवा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हो सकता है. इसका निर्णय राज्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता वाली चयन समिति करेगी.
- इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन और आवेदन फॉर्म के लिए https://jepc.jharkhand.gov.in/ पर जानकारी देख सकते हैं.

