Search

 
 
 

Ranchi News : किराये पर दिया वाहन गायब, मालिक ने चालक सहित दो पर दर्ज कराई प्राथमिकी

राजधानी के रातू थाना क्षेत्र से किराये पर चलाने के लिए दिया गया एक टेंपो गायब हो गया है. वाहन मालिक धर्म प्रकाश कुमार ने रातू थाना में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Ranchi : राजधानी के रातू थाना क्षेत्र से किराये पर चलाने के लिए दिया गया एक टेंपो गायब हो गया है. वाहन मालिक धर्म प्रकाश कुमार ने रातू थाना में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

गणपति नगर तिलता चौक निवासी धर्म प्रकाश कुमार ने रातू थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उन्होंने वर्ष 2025 में अपना पियाजियो टेंपो (JH01BQ3599) राजू लोहरा को प्रतिदिन 350 रुपये किराये पर चलाने के लिए दिया था.

 

कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा. लेकिन बाद में राजू लोहरा किराये की राशि देने में टालमटोल करने लगा. उन्होंने बताया कि बीते 14 मई 2026 को वह राजू लोहरा के किराये के मकान पर पहुंचे, जहां टेंपो नहीं मिला.

 

पूछताछ करने पर राजू लोहरा ने बताया कि उसने वाहन दुखन उरांव को दे दिया है. इसके बाद भी टेंपो वापस नहीं मिला. धर्म प्रकाश कुमार ने आरोप लगाया है कि राजू लोहरा और दुखन उरांव ने मिलकर उनके टेंपो को गायब कर दिया है.

 

 शिकायत के आधार पर रातू थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस टेंपो की बरामदगी और आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही