Search

 
 
 

Ranchi News : पानी नहीं आने से नाराज लोगों ने कार्यपालक अभियंता कार्यालय का किया घेराव

Ranchi News : पानी लेने के लिए सुबह 4 बजे जग जाते है. कभी-कभी पानी भरने के लिए रात दिन एक हो जाती है. इसके बावजूद पानी नहीं मिलता है. लोगों ने बताया कि दो मिनट ही सप्लाई पानी आता है. मोटर चलाकर पानी का इंतजार करते है. इसमें भी पानी नहीं आ रहा है.
 
लोगों ने किया घेराव

Ranchi News : लोगों ने बुधवार को डोरंडा के कार्यपालक अभियंता कार्यालय का घेराव किया. लोगों ने बताया कि पिछले सात से आठ महीने से सप्लाई पानी लोगों के घर तक नहीं पहुंच रहा है. पानी की वजह से पूरा परिवार परेशान है. खाना बनाना मुश्किल हो गया है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

नहाना-धोना दिक्कत हो गई है. मजबूरी में पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है. कार्यपालक अभियंता कार्यालय में सप्लाई पानी के लिए कई बार आवेदन दिए जा चुके है. लेकिन कोई नहीं सुन रहा है. मुहल्ले वासियों ने बताया कि पिछले सात से आठ महीने से पानी के लिए तरस रहे है.

 

पानी लेने के लिए सुबह 4 बजे जग जाते है. कभी-कभी पानी भरने के लिए रात दिन एक हो जाती है. इसके बावजूद पानी नहीं मिलता है. लोगों ने बताया कि दो मिनट ही सप्लाई पानी आता है. मोटर चलाकर पानी का इंतजार करते है. इसमें भी पानी नहीं आ रहा है.

 

सप्लाई के लिए आवेदन देकर थक गए है. अंतिम निर्णय के बाद ही पानी समस्या के निदान के लिए आंदोलन करना पड़ा है. इस मामले पर कर्मचारी ने कहा कि दो-तीन दिन में पानी चालू कर दिया जाएगा. क्योंकि पिछले डेढ़ महीने से मोटर खराब था. इसकी वजह से पानी मुहल्ले तक नहीं पहुंच रही थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही