Search

 
 
 

Ranchi News : सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा, 30 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश

Ranchi News : निरीक्षण के दौरान दिनेश यादव ने टेली आईसीयू, टेली ईसीजी, टेली मानस, टेली मेडिसिन और रेडियोलॉजी समेत कई विभागों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभाग में उपलब्ध सुविधाओं, कर्मचारियों, उपकरणों और सेवाओं के संचालन की जानकारी ली.
 
बैठक

Ranchi News : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश यादव ने शनिवार को सदर अस्पताल रांची का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग विभागों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.

 

निरीक्षण के दौरान दिनेश यादव ने टेली आईसीयू, टेली ईसीजी, टेली मानस, टेली मेडिसिन और रेडियोलॉजी समेत कई विभागों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभाग में उपलब्ध सुविधाओं, कर्मचारियों, उपकरणों और सेवाओं के संचालन की जानकारी ली.

 

संयुक्त सचिव ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को 30 सितंबर तक जरूरी काम और व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मरीजों को समय पर और बेहतर तरीके से मिलना चाहिए. इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां तय समय के अंदर पूरी की जाएं.

 

उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के सभी विभागों की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया. किसी भी तरह की कमी या परेशानी मिलने पर उसका जल्द समाधान करने को कहा. उन्होंने मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

 

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन रांची डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, राज्य स्तर से जोसली जॉन, ललित लता और शातना कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक शाहनवाज समेत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही