Search

 
 
 

Ranchi News: LPN शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक सड़क का होगा नवीकरण, रोजाना परेशानी से मिलेगी राहत

राजधानी रांची की प्रमुख सड़कों की हालत जल्द सुधरने वाली है. झारखंड सरकार ने एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक सड़क के नवीकरण के लिए 9 करोड़ 14 लाख 17 हजार 800 रुपये की मंजूरी दी है. करीब 7.90 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत और नई सतह तैयार की जाएगी.
 

Ranchi: राजधानी रांची की प्रमुख सड़कों की हालत जल्द सुधरने वाली है. झारखंड सरकार ने एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक सड़क के नवीकरण के लिए 9 करोड़ 14 लाख 17 हजार 800 रुपये की मंजूरी दी है. करीब 7.90 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत और नई सतह तैयार की जाएगी.

 

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, इस सड़क की ऊपरी परत कई जगह खराब हो चुकी है. सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी को देखते हुए सरकार ने सड़क की मरम्मत कराने का फैसला लिया है.


इसे भी पढ़ें:

 

एलपीएन शाहदेव चौक से बूटी मोड़ तक का यह मार्ग राजधानी के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक है. हर दिन हजारों वाहन इस सड़क से गुजरते हैं. सड़क बनने के बाद लोगों को बेहतर और सुगम सफर की सुविधा मिलेगी.

 

सरकार ने इस काम को वित्तीय वर्ष 2026-27 के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है. निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की हर महीने समीक्षा की जाएगी. मुख्य अभियंता नियमित रूप से काम की निगरानी करेंगे, ताकि परियोजना तय समय पर पूरी हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही