Search

 
 
 

Ranchi News : रॉबिन मिंज की फास्टेस्ट फिफ्टी, रांची टाइटंस को हरा टॉप पर पहुंचा कोयलांचल सुपर किंग्स

बारिश की बाधा के कारण इस मैच को घटाकर 14-14 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें कोयलांचल के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार खेल दिखाया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोयलांचल सुपर किंग्स ने निर्धारित 14 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
 

Ranchi : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 में कोयलांचल सुपर किंग्स ने अपने आखिरी लीग मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रॉबिन मिंज ने टूर्नामेंट की अब तक की सबसे तेज फिफ्टी (फास्टेस्ट फिफ्टी) जड़कर इतिहास रच दिया. उनकी इस रिकॉर्डतोड़ पारी के दम पर सुपर किंग्स ने रांची टाइटन्स को 78 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया.


 बारिश की बाधा के कारण इस मैच को घटाकर 14-14 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें कोयलांचल के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार खेल दिखाया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोयलांचल सुपर किंग्स ने निर्धारित 14 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से रॉबिन मिंज ने मैदान पर आते ही चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और महज 27 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्हें उत्कर्ष सिंह का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 33 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेलकर बड़े स्कोर की नींव रखी.


पारी के अंतिम क्षणों में लक्ष्य ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन जोड़े. रांची टाइटन्स के लिए युवराज सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

 

चुनौतीपूर्ण 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची टाइटन्स की बैटिंग लाइन-अप दबाव को झेल नहीं सकी और ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पूरी टीम 12.3 ओवरों में महज 105 रनों पर ही ऑल-आउट हो गई. टाइटन्स की ओर से युवराज कुमार ने 11 गेंदों में सर्वाधिक 18 run बनाए, जबकि शिखर मोहन ने 8 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया. कोयलांचल सुपर किंग्स के गेंदबाज गुंजन कुमार यादव ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में केवल 15 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और अपनी टीम को 78 रनों की बड़ी जीत दिलाकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही