Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. विश्वविद्यालय परिसर के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न शिक्षकों और संकायों के टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, टॉपर्स और उनके अभिभावक मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:
एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कम समय में विश्वविद्यालय को महत्वपूर्ण मुकाम तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आभार जताया. उन्होंने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के लिए पूरे विवि परिवार के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने चरित्र निर्माण और अनुशासन को विश्वविद्यालय की रीढ़ बताया.
कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने विद्यार्थियों के लिए हुनर के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने एंपावरमेंट, एक्सीलेंस, एक्जीक्यूशन, एक्सपेंशन और एम्पथी के बारे में चर्चा करते हुए टीम स्पिरिट को किसी भी संस्थान के विकास के लिए जरूरी बताया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

