Search

Ranchi News : जुमार पुल के पास स्कॉर्पियो-बाइक में टक्कर, 1 की मौत, 1 घायल

Ranchi News : राजधानी रांची के बोड़ेया स्थित जुमार पुल के पास स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
 
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी

Ranchi News : राजधानी रांची के बोड़ेया स्थित जुमार पुल के पास स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे. इसी दौरान जुमार पुल के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही