Search

 
 
 

Ranchi News : रास्ता छोड़ने को लेकर नगर निगम की टीम और स्थानीय परिवारों में धक्का-मुक्की

Ranchi News : आरोप है कि नगर निगम की विजिलेंस टीम जेसीबी लेकर जमीन पर गढ्ढा खोदने के लिए गई थी. इस मौके पर आदिवासी परिवारों ने नगर निगम के विजीलेंस टीम से 10 फीट का रास्ता छोड़ने के लिए अपील की थी. बावजूद इसके नगर निगम की टीम ने आदिवासी परिवारों की एक भी बात नहीं सुनी और निगम के अधिकारी उनसे उलझ गए.
 
निगम टीम व स्थानीय

Ranchi News : मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे 65 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है. यहां रास्ते को लेकर विवाद हुआ है. नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय आदिवासियों के बीच शनिवार को काफी धक्का-मुक्की हुई है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

आरोप है कि नगर निगम की विजिलेंस टीम जेसीबी लेकर जमीन पर गढ्ढा खोदने के लिए गई थी. इस मौके पर आदिवासी परिवारों ने नगर निगम के विजीलेंस टीम से 10 फीट का रास्ता छोड़ने के लिए अपील की थी. बावजूद इसके नगर निगम की टीम ने आदिवासी परिवारों की एक भी बात नहीं सुनी और निगम के अधिकारी उनसे उलझ गए.

 

इस दौरान स्थानीय परिवारों और निगम की टीम के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई. आदिवासी परिवारों ने बताया कि रास्ता बंद नहीं करने के लिए कई बार नगर आयुक्त से भी मुलाकात कर चुके हैं. इस पर आश्वासन भी मिल चुका है. इसके बावजूद नगर निगम की टीम गड्ढा खोदने पहुंच गया.

 

जानबूझकर रास्ता संकरा करने का आरोप

स्थानीय परिवारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम जानबूझकर सड़क पर गड्ढा खोदने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने निगम की विजिलेंस टीम पर मनमर्जी कार्य करने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की वजह से करीब 30 परिवारों के लिए रास्ते संकरा होने की आशंका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही