Search

 
 
 

Ranchi News: SDO ने नगड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने गुरुवार को नगड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, ओपीडी व्यवस्था, दवा की उपलब्धता और साफ-सफाई का जायजा लिया.
 

Ranchi: सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने गुरुवार को नगड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, ओपीडी व्यवस्था, दवा की उपलब्धता और साफ-सफाई का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को निर्देश दिए.


निरीक्षण उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर किया गया. एसडीओ ने ओपीडी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की शिफ्टवार हाजिरी जांची. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.


मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी समीक्षा की गई. एसडीओ ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सेवाओं को और बेहतर करने का निर्देश दिया.


निरीक्षण के दौरान अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की भी जांच की गई.संबंधित अधिकारियों को जीवनरक्षक और सामान्य उपयोग की दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके अलावा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था को लेकर नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिए गए. 


एसडीओ कुमार रजत ने ब्लॉक प्राइमरी हेल्थ सेंटर (बीपीएचसी) निर्माण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही