Search

 
 
 

Ranchi News : बस, ऑटो व टोटो के खिलाफ चला विशेष अभियान, 111 वाहनों पर कार्रवाई

रांची यातायात पुलिस ने शहर में बिना वैध दस्तावेज, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चल रहे बस, ऑटो और टोटो वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.
 

Ranchi : रांची यातायात पुलिस ने शहर में बिना वैध दस्तावेज, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर और क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चल रहे बस, ऑटो और टोटो वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 111 वाहनों पर कार्रवाई की गई. इनमें 3 बस, 103 ऑटो और 5 टोटो शामिल हैं.

Uploaded Image

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई

 

यातायात पुलिस ने बताया कि कई वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे थे. ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. रांची यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि वे सभी वैध कागजात के साथ निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाएं और यातायात नियमों का पालन करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही