Search

 
 
 

Ranchi News: DSPMU में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 23 जुलाई तक, कुलपति ने किया निरीक्षण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में चल रही दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने पुराने और नए प्रशासनिक भवन में संचालित पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभागों का दौरा कर नामांकन के लिए पहुंचे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
 

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में चल रही दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने पुराने और नए प्रशासनिक भवन में संचालित पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभागों का दौरा कर नामांकन के लिए पहुंचे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. किसी भी प्रकार की असुविधा मिलने पर उन्होंने संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए.

 

कुलपति ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत नामांकन की प्रक्रिया 20 से 23 जुलाई 2026 तक चलेगी. उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इसी चरण में दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों का भी नामांकन लिया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

डॉ. मनोहर ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पूरी नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और छात्रहित में बनाया है तथा विद्यार्थियों को लगातार सभी अपडेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने जानकारी दी कि 24 जुलाई 2026 को प्रथम काउंसलिंग के दौरान किसी कारणवश नामांकन नहीं ले सके, उन विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया जाएगा. हालांकि, यह सुविधा संबंधित विभाग में श्रेणीवार और अंकों के आधार पर सीटें रिक्त होने की स्थिति में ही मिलेगी.

 

उन्होंने आगे बताया कि 27 जुलाई को विश्वविद्यालय के जैकब सभागार में सुबह 11 बजे से सैन्य कोटा के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. वहीं 28 और 29 जुलाई को सुबह 11 बजे से खेल कोटा के अंतर्गत नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा.

 

कुलपति ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (PG) के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं. इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. निरीक्षण के दौरान कुलसचिव डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी, डॉ. गणेश चंद्र बास्के तथा जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) डॉ. राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही