Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: सिक्योरिटी वााहन ने युवती को मारी टक्कर, फिर स्कूटी सवार युवक को रौंदा

राजधानी रांची में  बढ़ते रैश ड्राइविंग से आए दिन लगातार हादसे हो रहे हैं. ताजा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित डीएवी कपिल देव स्कूल के पास का है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची में  बढ़ते रैश ड्राइविंग से आए दिन हादसे हो रहे हैं. ताजा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित डीएवी कपिल देव स्कूल के पास का है.  शनिवार रात को एक तेज रफ्तार SIS सिक्योरिटी की गाड़ी ने पहले एक युवती को टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान उसने एक स्कूटी सवार युवक को भी जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल राज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि वाहन चालक नशे की हालत में था और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था. हादसे की जानकारी मिलते ही घायल युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोश जताया.

सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. चालक के नशे में होने के आरोप की भी जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही