Search

Ranchi : महंगी बाइक नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ा किशोर, पिता के समझाने पर उतरा

Ranchi : इटकी थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में 16 वर्षीय किशोर महंगी बाइक की जिद को लेकर 400 केवी के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. घटना शुक्रवार की है. बताया जाता है कि किशोर अपने पिता से करीब 4 लाख रुपए कीमत की बाइक दिलाने की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर वह टावर पर चढ़ गया और बाइक नहीं मिलने पर कूदने की धमकी देने लगा.
 
प्रतीकात्मक चित्र

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक समझाने के बावजूद किशोर नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ.

स्थिति को देखते हुए उसके पिता स्वयं टावर पर चढ़े और बेटे को समझाने का प्रयास किया. काफी देर तक बातचीत और मनाने के बाद किशोर शाम में सुरक्षित नीचे उतर आया. इसके बाद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली. घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई. किशोर के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद मामला शांत हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही