Search

 
 
 

झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, अटल जी के सपनों का राज्य बनाना हमारा संकल्प: नितिन नवीन

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भाजपा ने किया है और इसे संवारने की जिम्मेदारी भी इसी की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस राज्य को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है, जिसके लिए पार्टी इसकी समृद्ध विरासत और संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए विकास के नए पायदान पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
 

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण भाजपा ने किया है और इसे संवारने की जिम्मेदारी भी इसी की है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस राज्य को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है, जिसके लिए पार्टी इसकी समृद्ध विरासत और संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए विकास के नए पायदान पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम 'विकसित भारत @2047' को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका और बाबा बैद्यनाथ धाम की इस पावन भूमि से उनका हमेशा एक गहरा भावनात्मक रिश्ता रहा है.

 

प्रबुद्धजनों के साथ सीधा संवाद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 'अच्छे दिन' की परिभाषा को जमीन पर उतार कर दिखाया है, जिसके तहत 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और 60 करोड़ परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है. जनधन योजना और डीबीटी के माध्यम से अब पूरा पैसा सीधे गरीबों के खातों में पहुंचता है.

 

युवाओं और तकनीकी विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं और भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में विश्व में दूसरे स्थान पर है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब विपक्ष ने हमारी योजनाओं का मजाक बनाया, जनता ने हमें और अधिक आशीर्वाद दिया. डिजिटल इंडिया इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसके माध्यम से आज रिकॉर्ड तोड़ पारदर्शी लेन-देन हो रहा है.

 

नितिन नवीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करने वाली है और आज सीमाओं पर ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है. देश अब रक्षा सामानों का निर्यात कर रहा है और आंतरिक मोर्चे पर नक्सलवाद को समाप्त करने में सफल रहा है. सांस्कृतिक मोर्चे पर राम मंदिर और काशी कॉरिडोर का निर्माण कराया गया है, वहीं शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए रिकॉर्ड एम्स और आईआईटी खोले गए हैं.

 

उन्होंने युवाओं से नकारात्मक राजनीति से दूर रहकर देश के निर्माण के लिए सकारात्मक राजनीति और इनोवेशन का रास्ता चुनने का आह्वान किया. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश के हर गरीब, शोषित और आदिवासी तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचा है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का यही सही समय है. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही