Search

 
 
 

Ranchi News: शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट, NFC पोखरटोली, SK ब्रदर्स सहित चार टीमें क्वार्टर फाइनल में

Ranchi News: पहले मुकाबले में एनएफसी पोखरटोली ने 11 जेन जी को 3-0 गोल से पराजित किया. दूसरे मुकाबले में 11 स्टार सतकानंदू और ट्रेवल एफए झिंझरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. निर्धारित समय तक निर्णय नहीं होने पर टाईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें ट्रेवल एफए झिंझरी ने 5-4 गोल से जीत दर्ज की.
 
मैदान में प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को पछाड़ते खिलाड़ी

Ranchi News: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए. टूर्नामेंट के दौरान पहले और दूसरे चक्र के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

 

इसे भी पढ़ें:


पहले मुकाबले में एनएफसी पोखरटोली ने 11 जेन जी को 3-0 गोल से पराजित किया. दूसरे मुकाबले में 11 स्टार सतकानंदू और ट्रेवल एफए झिंझरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. निर्धारित समय तक निर्णय नहीं होने पर टाईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें ट्रेवल एफए झिंझरी ने 5-4 गोल से जीत दर्ज की. 


तीसरे मुकाबले में टीवीएस शोरूम मांडर और डायमंड एफसी सरगांव आमने-सामने थे. इस मुकाबले का फैसला भी टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें डायमंड एफसी सरगांव ने 5-4 गोल से जीत हासिल की. चौथे मुकाबले में एसके ब्रदर्स ने लोयो सुपर किंग को 1-0 गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया.

चार टीमें पहुंची क्वार्टर फाइनल में  

दूसरे चक्र के पांचवें मुकाबले में एनएफसी पोखरटोली और ट्रेवल एफए झिंझरी के बीच कांटे की टक्कर हुई. टाईब्रेकर में एनएफसी पोखरटोली ने 6-5 गोल से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. छठे मुकाबले में डायमंड एफसी सरगांव और एसके ब्रदर्स के बीच मुकाबला हुआ. 


इसमें एसके ब्रदर्स ने 1-0 गोल से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं टूर्नामेंट में संत जेवियर कॉलेज मांडर और जय मसीह लोयो की टीमें एक सितंबर को ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. अब तक कुल चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही