Search

 
 
 

Ranchi News: शिल्पी नेहा तिर्की ने लापुंग में SIR का किया निरीक्षण, BLA-2 प्रशिक्षण में हुई शामिल

मांडर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को लापुंग प्रखंड के विभिन्न बूथों का भ्रमण कर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ (BLO) के सहयोग से भरे जा रहे मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के कार्य का निरीक्षण किया.
 

Ranchi: मांडर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को लापुंग प्रखंड के विभिन्न बूथों का भ्रमण कर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ (BLO) के सहयोग से भरे जा रहे मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इसके बाद विधायक शिल्पी नेहा तिर्की लापुंग प्रखंड सभागार में आयोजित BLA-2 विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं. प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों को शुद्धता एवं स्पष्टता के साथ भरवाने में बीएलओ का प्रभावी सहयोग सुनिश्चित करना था, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे.

 

प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचने, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को सरल, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने तथा अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया.

 

उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों के माध्यम से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर भी विशेष बल दिया, ताकि अभियान की नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके.

 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर पात्र नागरिक की भागीदारी से ही संभव है. उन्होंने सभी से अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान से छूटने न पाए और सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही