Search

 
 
 

Ranchi News: श्री सर्वेश्वरी समूह का कांके में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, 435 पौधों का किया वितरण

Ranchi News: कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय शिव मन्दिर में आरती-पूजन कर किया गया. ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया. साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया.
 

Ranchi News: रांची के कांके के दुबलिया गांव में श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने पांचवें चरण के तहत सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान चलाया. जिसके तहत आम, अमरूद, मोहगनी, आंवला, जामुन, कटहल, सागवान इत्यादि के 435 पौधों का वितरण किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:


कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय शिव मन्दिर में आरती-पूजन कर किया गया. ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया. साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. 


बता दें, श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है. जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. 

 

सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान वर्ष 2026 के अन्तर्गत अबतक रांची के ग्राम हिसरी व हुटरी, गुमला जिले के ग्राम कोइन्जारा, खूंटी जिले के ग्राम सुवारी जल्टण्डा में रांची शाखा द्वारा करीब 1500 से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है. कार्यक्रम के आयोजन में आशुतोष नाथ शाहदेव का विशेष सहयोग रहा. साथ ही ग्राम दुबलिया से बिमल पहान, सतीश प्रधान, संदीप उरांव, अजय कच्छप और सनीचर उरांव का योगदान रहा.

 

पौधरोपण अभियान में श्री सर्वेश्वरी समूह के रांची शाखा राधेश्याम सिंह, आनन्द सिंह, अरुण सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, अंजनी सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, सौरभ राज, रोहित सिंह, डॉ. स्वीटी रानी के साथ लगभग 25 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही