Ranchi / khunti News: श्री सर्वेश्वरी समूह के रांची शाखा ने रविवार को खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के लरता पंचायत अंतर्गत ग्राम सुवारी में पौधारोपण अभियान चलाया. चौथे चरण के पौधारोपण अभियान के तहत आम, अमरूद, कटहल, सीसम, सागवान, अर्जुन, आंवला, जामुन इत्यादि के 237 पौधों का वितरण तथा रोपण किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत में राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुवारी जलटनडा परिसर में छायादार पौधे का रोपण किया गया. वहीं, सुभाष सिंह के बाड़ी में 16 पौधों का रोपण किया गया. इसके अलावा सर्वेश्वरी समूह ने हनुमान मंदिर में आरती-पूजन के साथ दीपदान किया.
इसे भी पढ़ें:
वहीं, मन्दिर परिसर के पास ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय दिया गया. इस दौरान समूह की ओर से किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान पेड़ों की कटाई से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में बताया गया. लोगों को पेड़ों बचाव के प्रति जागरूक किया गया. गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच लगभग 221 पौधों का वितरण किया गया.
कार्यक्रम में कर्रा क्षेत्र के सुवारी जलटनडा, लुद्रू, बुड़का इत्यादि से ग्रामीण शामिल हुए. कार्यक्रम के आयोजन में मानन्द सिंह, सुभाष सिंह, कुमारी मुनि सिंह, बड़ाई प्रधान, अजय सिंह, चंदा प्रधान, भुनेश्वर सिंह एवं महेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा.
वहीं, कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के रांची शाखा की ओर से राधेश्याम सिंह, हेमन्त नाथ शाहदेव, आनन्द सिंह, सुनील साहू, पवन कुमार, आदित्य नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, रोहित सिंह, बद्रीनाथ शाहदेव के साथ लगभग 25 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

